बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर में कोरोना विकट स्थिति में पहुंच गया है। दुसरी लहर की तरह तीसरी लहर में भी कोरोना पाॅजिटिव लगातार बढ़ रहे हैं। फ़र्क इतना है कि दुसरी लहर में सभी लोग सतर्क थे, कोरोना को लेकर गंभीर भी थें लेकिन इस तीसरी लहर में ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है। अधिकांश लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करना तो दूर पालन करने वालों पर ही हंस रहें हैं जो गलत है।
कोरोना गाइडलाइन का पालन करना हमारे लिए सख्त जरूरत है। कोरोना की इस बढ़ती संक्रमण की चैन को तोड़ना है तो कोरोना गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है। कहीं वहीं दिन दुबारा ना आ जाए। दुसरी लहर में बीकानेर ने 500 से अधिक अपनों को खो चुका है।
रविवार सुबह की पहली रिपोर्ट में फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ है अभी डॉ बीएल मीणा से मिली जानकारी अनुसार बीकानेर में 370 कोरोना पाॅजिटिव मिलें हैं।









