बीकानेर में कोरोना का महाविस्फोट, सुबह की पहली रिपोर्ट में आंकड़ा 500 महज 9 कम इन क्षेत्रों में….

चिकित्सा बीकानेर बीकानेर जिला प्रशासन

बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर में कोरोना का लगातार आंतक बढ़ रहा है। लेकिन पांबदियो के नाम पर महज कागजी कार्यवाही हो रही है। बाजारों में खुलेआम लोग बिना मास्क के और कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते घुम रहे हैं। ना लोग सम्भल रहें हैं ना प्रशासन सख्ती दिखा रहा है जिसका नतीजा हमारे सामने है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीएल मीणा से मिली जानकारी अनुसार बीकानेर में गुरुवार सुबह की पहली रिपोर्ट में 491 कोरोना पाॅजिटिव मिलें हैं।

लगातार कोरोना के आंकड़ें बीकानेर में डरा रहे है। कल दिनभर में मिले 493 के बाद आज सुबह की रिपोट में भी कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ है। आज सुबह जारी की गयी रिपोर्ट में 491 पॉजीटिव मिले है।