बीकानेर में एसीबी की कार्रवाई: सरपंच प्रतिनिधि रिश्वत लेते हुआ ट्रैप….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर में एसीबी की कार्रवाई: सरपंच प्रतिनिधि रिश्वत लेते हुआ ट्रैप

बीकानेर, @Dainikkhabraan। बीकानेर जिले में जनता द्वारा चुने जाने वाले एक सरपंच के प्रतिनिधि को एसीबी ने रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। मामला बीकानेर के खाजूवाला से जुड़ा है। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजनीश पूनिया की अगुवाई में सीआई आनन्द मिश्रा ने यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि खाजूवाला पंचायत समिति की कुण्डल ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश तडऱ् को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने यह रिश्वत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत परिवादी को तीसरी किश्त जारी करने की एवज में ली थी।