बीकानेर: मां की ममता फिर शर्मशार, प्रसव के बाद नवजात को फेंका सड़क पर, पुलिस मौके पर…..
मां की ममता शर्मसार
पुलिस मौके पर
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र
श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर, @Dainikkhabraan। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में नवजात शिशु का शव मिला। श्रीडूंगरगढ़ में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई।
मिली जानकारी अनुसार श्रीडूंगरगढ़ के बोम्बें मॉल के पास ही प्रसव के बाद मृत नवजात को सड़क पर फेंका दिया।
नवजात सड़क पर पड़े होने की सूचना पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और
नवजात के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नवजात शिशु के शव को हॉस्पिटल में रखवाया और परिजनों की पतारसी के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

