बीकानेर बहन को पेपर दिलाने ले जा रहे हैं भाई की ट्रक की टक्कर से मौत….

बीकानेर

बीकानेर,@दैनिक खबरां।लूणकरनसर में रोझा रोड़ पर कस्बे के पास दरगाह के सामने बुधवार को एक डम्पर ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में सुलेरा निवासी भरत धतरवाल की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। युवक की मौत के बाद से परिवार और गांव में मातम छा गया है। गांव सुलेरा निवासी भरत जाट उम्र 22 वर्ष अपने ताऊ की बेटी बहन संगीता को पेपर दिलाने के लिए बुधवार को दोपहर 12:45 बजे गांव से मोटरसाइकिल पर रवाना हुए थे। लूणकरनसर कस्बे के पास रोझा रोड पर दरगाह के सामने पहुंचे तो सामने से आ रहे डम्पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से बहन सड़क पर दूर गिर गई वहीं भाई ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक के कुचलने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने भाई-बहन को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बहन का उपचार कर छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।

उसके बाद पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को कब्जे में लेकर दिनेश कुमार की रिपोर्ट पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।