बीकानेर: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अनाज मंडी में नकली पुलिस बनकर लूट करने वाले दो बदमाशों को दबोचा, देखें विडियो….
बीकानेर, @दैनिक खबरां। पुलिसकर्मी बनकर अनाज मंडी में लूट करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
यह कार्रवाई बीछवाल और डीएसटी की टीम ने की है। पुलिस टीम ने इस मामले में एक्शन में कार्रवाई करते हुए कल हुए लूट और करीब डेढ़ महीने पहले हुए लूट का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामलेे को लेकर प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि डीएसटी और बीछवाल पुलिस ने कनोटक निवासी सलीम शेख और अजमेर निवासी यायर बेग को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पुछताछ कर रही है। जिसमेंं सामने आया है कि इनके साथ कुछ और भी साथी थे। जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई है। यह एक पूरी गैंग है जो कि कई प्रदेशों में वारदाते कर चुकी है।
ये गैंग पूरी तरीके से छानबीन करने के बाद ही वारदात को अंजाम देती थी। गैंग के कुछ लोग व्यापारियेां की रैकी करते और ज्यादातर उन्हीं जगह पर ठगी की जाती जहां पर सीसीटीवी कैमरे ना हो।
कैमरे ना होने पर गैंग लोग बाइक पर पुलिसकर्मी बनकर आते और वे किसान अथवा व्यापारी को खुद को पुलिस बताते हुए कहते हैं कि उनके पास हथियार अथवा ड्रग्स होने की सूचना मिली है। इस बहाने से टारगेट का बैग चैक करने हेतु लेते हैं। फिर पैसे निकालकर बैग वापिस दे देते हैं। पैसे इतने सफाई से निकाले जाते हैं कि उनके जाने के बाद टारगेट को पता चलता है कि उसके साथ ठगी हो चुकी है।
यूं आए पकड़ में:-
पुलिस टीम को जैसे ही ठगी की सूचना मिली तो टीम एक्टिव हो गयी और जांच शुरू हुई। आसपास के सीसीटीवी खंगालने पर पता चला कि ठग नोखा की और गए है। जिसके बाद नोखा पुलिस को भी सूचना दी गयी लेकिन जब तक पुलिस उनका पता लगाया तो सामने आया कि ठग नोख पार कर चुके है। जिसके बाद पुलिस टीम ने नागौर में आरोपियों को दबोच लिया ओर पुछताछ की। पहले तो आरोपियों ने वारदात स्वीकार नहीं की लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखायी तो आरेापियोंं ने वारदात को स्वीकार कर लिया है। आने वाले दिनों में इन आरोपियों अन्य कई वारदातों के राज से पर्दा उठ सकता है।
बता दे कि 27 नवम्बर को अनाज मंडी में आरोपियों ने इसी प्रकार से नकली पुलिसकर्मी बनकर ठगी की थी। आरोपियों ने व्यापारी से उस समय करीब सवा दो लाख रूपए की ठगी कर फरार हो गए थे। तरीका उस समय भी कुछ ऐसा ही था। जिसके बाद कल दोपहर को आरोपियों ने बैग में ड्रग्स और हथियारों की बात करके बैग की तलाशी ली और करीब दो लाख लेकर पार हो गए थे।
कार्रवाई करने वाली टीम में बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा, डीएसटी प्रभारी सुभाष बिजारणियां, एएसआई गुमानाराम, एएसआई डीएसटी रामकरण सिंह, हैड कांस्टेबल दीपक यादव डीएसटी, हैड कांस्टेबल ओमसिंह,प्यार सिंह, कांस्टेबल अमृतलाल, श्योपत व डीएसटी के हैड कांस्टेबल कानदान सांदू, अब्दुल सत्तार, कांस्टेबल सवाई सिंह राईका, लखविंद्र सिंह शामिल थे।
Bikaner: Police got great success, caught two miscreants who robbed the grain market as fake police, watch video….
Bikaner, @daily news. In the case of robbing the grain market by becoming a policeman, the police has taken a big action.
This action has been taken by the team of Beechwal and DST. Taking action in this matter, the police team has exposed the robbery that happened yesterday and the robbery that happened about one and a half months ago. Police have arrested two accused in this robbery case. Giving information about this matter in a press conference, the police said that DST and Bichwal police have arrested Salim Sheikh, a resident of Kannotak and Yair Baig, a resident of Ajmer. Police is interrogating the accused. In which it has come to the fore that there were some other companions with them. Police teams are engaged in their search. This is a whole gang which has done crimes in many states.
This gang used to carry out the crime only after thorough investigation. Some members of the gang used to rake the traders and cheated mostly in those places where there are no CCTV cameras.
In the absence of cameras, gangs would come on bikes posing as policemen and they would tell the farmer or the trader, pretending to be the police, that they had received information about weapons or drugs. On this pretext, Target’s bag is taken to be checked. Then withdraw the money and give the bag back. The money is withdrawn so neatly that after they leave, Target learns that he has been duped.
Got caught like this:-
As soon as the police team got information about the fraud, the team became active and the investigation started. After checking the surrounding CCTV, it was found that the thugs had gone towards Nokha. After which the Nokha police was also informed, but by the time the police traced them, it came to the fore that the thugs had crossed Nokh. After which the police team nabbed and interrogated the accused in Nagaur. At first the accused did not admit to the crime, but when the police showed strictness, the accused accepted the crime. In the coming days, the secret of many other crimes of these accused may come to the fore.
Let us tell you that on November 27, in the grain market, the accused had cheated in the same way by posing as fake policemen. The accused had escaped after duping the businessman of about two and a half lakh rupees at that time. The method was the same at that time also. After which yesterday afternoon the accused searched the bag after talking about drugs and weapons in the bag and had crossed with about two lakhs.
The team that took action included Beechwal SHO Manoj Sharma, DST in-charge Subhash Bijaraniya, ASI Gumanaram, ASI DST Ramkaran Singh, Head Constable Deepak Yadav DST, Head Constable Om Singh, Pyaar Singh, Constable Amritlal, Sheopat and DST Head Constable Kandan Sandu, Abdul Sattar , Constable Sawai Singh Raika, Lakhwinder Singh.

