बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर फड़बजार में पुलिस और ठेले वालों के बीच झडप हो जाने की खबर सामने आयी हैं। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के फड़बाजार के पास की है । जहां पर ठेले और पुलिस वालों के बीच सामान को लेकर झड़प हो गयी हैं।
ठेले वालों का आरोप है कि पुलिस रोज बेवजह परेशान करती है और उनका सामान उठाकर ले जाती है । जिसके चलते आज परेशान ठेले वालों ने रोड़ पर जाम लगा दिया। जिसके बाद ठेले वालों की पुलिस से झड़प हो गयी है। इस सम्बंध में कोटगेट थाने के बनवारी लाल ने बताया कि साढ़े आठ नौ बजे तक ठेले वाले खड़े थें। कई मर्तबा समझा देने के बाद भी ठेले वालों यहीं खड़े रहते थें। हालांकि बनवारी लाल ने किसी भी झड़प होने से इंकार किया है।

