बीकानेर: पिस्तौलनुमा हथियार दिखाकर शराब ठेके के गल्ले से निकाल ले गए 40 हजार….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

पिस्तौलनुमा हथियार दिखाकर शराब ठेके के गल्ले से निकाल ले गए 40 हजार

बीकानेर, @dainikkhabraan। शराब के ठेके पर पिस्तौलनुमा हथियार दिखाकर पैसे लूट ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में छतरगढ़ पुलिस थाने में संजय जाट ने चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना शराब ठेका 507 हैड पर 11 नवम्बर की रात की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आधी रात को आरोपी ठेके पर आए और पिस्तौलनुमा हथियार दिखाकर डराया और जान से मारने की धमकी। जिससे परिवादी डर गया और इसी का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने गले से बिक्री के करीब 40 हजार रूपए निकालकर ले गए। परिवादी ने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने ठेके में लगे सीसीटीवी कैमरा,एक फोन भी ले गए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।