बीकानेर: पचास वर्षीय महिला ने घर में लगाई फांसी लगाकर की आत्महत्या…..

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस श्रीडूंगरगढ़

बीकानेर: पचास वर्षीय महिला ने घर में लगाई फांसी लगाकर की आत्महत्या…..

आत्महत्या

पुलिस कार्रवाई

शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया

श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर, @Dainikkhabraan। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में एक महिला ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला को फंदे से उतारकर परिजन तुरंत श्रीडूंगरगढ़ के अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां मृत घोषित कर दिया गया। अब उसका शव मोर्चरी में रखा गया है, जहां पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया।

जानकारी के अनुसार कस्बे के बिग्गा बास में रहने वाली पचास वर्षीय महिला गीता देवी पत्नी गोपालराम रैगर ने घर के ही एक कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

आशंका जताई जा रही है कि उसने रात में ही सुसाइड कर लिया, जिसका सुबह पता चला। परिजनों ने उसे कमरे में लटका देखा तो तुरंत उतारा और कस्बे के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। तब तक उसकी मौत को काफी समय हो चुका था। परिजनों ने बाद में पुलिस को सूचना दी।

पुलिस सीधे अस्पताल ही पहुंची, जहां अब शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल कोई खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं शव के आसपास कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि महिला काफी समय से डिप्रेशन में थी।