बीकानेर: नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला…..
सामुहिक दुष्कर्म
नाबालिग को बहलाफुसला किया दुष्कर्म
मामला दर्ज
बीकानेर, @Dainikkhabraan। हवस के हैवानों द्वारा नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है । इस सम्बंध में कालु पुलिस थाने में पीड़िता के पिता ने जगदीश पुत्र अमराराम , महेन्द्र नायक , बजूराम नायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
घटना छट्टासर में 27 को शाम को 7 बजे की है । इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने एक राय होकर उसकी नाबालिग बेटी को बहला – फुसलाकर ले गए । जिसके बाद आरोपियों ने प्रार्थिया की बेटी के साथ अभद्रता की । जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

