नहर में मिला युवक का शव, शव की शिनाख्त के बाद पिता ने लगाए आरोपी…..
बीकानेर, @dainikkhabraan। दो दिन पूर्व नाचना आरडी 235 की नहर में मिले युवक के शव के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तीन नामजद व्यक्तियों के खिलाफ बज्जू पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
थानाधिकारी बलवंत राम ने बताया कि दो दिन पूर्व नाचना की आरडी 235 की नहर में युवक का शव मिला। मृतक 12 दिसंबर से लापता था। जो कि चारणवाला में खेती करता था। अब मृतक के पिता जोधपुर जिले के बाप पुलिस थाना क्षेत्र के भीवजी गांव निवासी चेनाराम पुत्र रुपाराम ने चारणवाला निवासी डूंगरराम पुत्र सुरजाराम, मुन्नाराम पुत्र सुरजाराम भील व बीकपुर निवासी धर्मपाल पुत्र पूनाराम भील के खिलाफ मृतक को तंग परेशान करने का आरोप लगाया।
आरोप है कि तंग-परेशान होकर उसके पुत्र ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ धारा 306, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

