बीकानेर नंबर की कार RJ 07 CF 6786 फतेहपुर में मिनी बस से टक्कराई, बीकानेर के 4 घायलों सहित 15 घायल, देखें विडियो…..

बीकानेर

सड़क दुघर्टना

फतेहपुर/बीकानेर, @dainikkhabraan। सड़क दुघर्टना लगातार बढ़ रही है। अभी अभी मिली जानकारी अनुसार बीकानेर नंबर की कार RJ 07 CF 6786 फतेहपुर में मिनी बस से टक्कराई। आमने-सामने भिड़ंत में 15 लोगों को चोट आयी हैं। फतेहपुर हाॅस्पिटल से मिली जानकारी अनुसार बीकानेर के 4/5 सदस्य कार में सवार थें। इनमें 1 बच्चा व 2 महिलाएं शामिल हैं। वहीं मिनी बस में सवार 8/10 लोगों को भी चोटे आई हैं। अभी सभी का हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा है। कार कोटगेट थाना क्षेत्र की धोबी तलाई निवासी साहिल सोढ़ा पुत्र अयूब अली सोढ़ा की बताई जा रही है। कार में चार जने सवार थे, जो घायल हुए बताते हैं। चारों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

खबर लिखे जाने तक सभी का इलाज जारी है।

दैनिक खबरां

दैनिक खबरां

दैनिक खबरां