बीकानेर: दुष्कर्म कर वीडियो फोटो से ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार….

बीकानेर

बीकानेर, @dainikkhabraan। नाबालिग से दुष्कर्म करने और वीडियो और फोटो बनाकर -ब्लैकमेल करने के आरोपी को बज्जू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बज्जू पुलिस ने बताया कि बज्जू के वार्ड चार निवासी आरोपी अभिषेक उर्फ गोविंद पुत्र चेतन कुम्हार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया है।

पीड़िता के पिता ने पिछली 12 अगस्त को बज्जू पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 29 जुलाई, 21 को रात को आरोपी अभिषेक उर्फ गोविंद पुत्र चेतन कुम्हार ने उसके घर में घुस कर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो और फोटो खींच ली। वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे -ब्लैकमेल करने लगा और जानसे मारने की धमकी दी। वही दूसरी ओर पीड़ित परिवार ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर को एसपी के नाम ज्ञापन देकर अनुसंधान अधिकारी पर राजीनामा करने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने एएसपी को सौंपे ज्ञापन बताया कि बज्जू थाने में मामला दर्ज करवाया था।