बीकानेर: ढाणी में सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पुलिस मौके पर….

नोखा पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

गोली मारकर हत्या

पुलिस कार्रवाई

नोखा थाना क्षेत्र

बीकानेर: ढाणी में सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पुलिस मौके पर….

बीकानेर, @Dainikkhabraan। बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में इन दिनों लगातार अपराधियों की गतिविधियां बढ़ती जा रही है। रविवार को नोखा कस्बे में करोड़ो की फिरौती के मामले के बाद आज एक और घटना सामने आई है। जंहा नोखा थाना क्षेत्र के हिम्मटसर गांव की ढाणी में सो रहे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सीआई ईश्वर जांगिड़ बताया कि हिम्मटसर गांव में ढाणी में सो रहे रामेश्वर विश्नोई को मारी गोली मार कर की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते मंगलवार सुबह 4 बजे गाडिय़ों में सवार होकर आएं कुछ जनों ने रामेश्वर पर फायर किये। जिससे दो गोली रामेश्वर के लगी है। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सीआइ ईश्वरप्रसाद जांगिड़ सहित अधिकारी मौके पर है। वंही इस घटना को लेकर ग्रामीणों में खासा रोष है ।