बीकानेर: ट्रेन से कटकर 30 वर्षीय युवक की मौत….

बीकानेर

बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर में ट्रेन से कटकर युवक की मौत। घटना व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के घड़सीसर क्षेत्र की है। आर्य हॉस्पीटल के सामने झुग्गी बस्तियों के पीछे रेलवे ट्रेक पर युवक की ट्रेन से कटने से मौत हो गयी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है।

इस सम्बंध में व्यास कॉलोनी एएसआई ऋषिराज सिंह ने बताया कि 30 वर्षीय प्रदीप नायक की मौत हुई है। जो कि यहां आसपास का ही रहने वाला है। अंदेशा लगाया जा रहा हे कि युवक की मौत रात को ही हो गयी थी। युवक कौनसी ट्रेन की चपेट में आया है। इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी हैब।