Bikaner
बीकानेर : ट्रेन के आगे आकर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव रखवाया मोर्चरी में
ट्रेन के आगे आकर युवक ने की आत्महत्या
पुलिस ने शव रखवाया मोर्चरी में
बीकानेर, @dainikkhabraan। जिले के नोखा थाना क्षेत्र में एक युवक ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली है, घटना आज सुबह की बताई जा रही है। नोखा स्टेशन मास्टर के अनुसार नोखा थाना क्षेत्र के चरकड़ा निवासी छैलूराम ढोली ने ट्रेन के बांद्रा से बीकानेर आ रही ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली है।
ट्रेन के लोको पायलट द्वारा घटना की इत्तला नोखा रेलवे स्टेशन को दी गई, जिस पर आरपीएफ व नोखा पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। वंही मृतक के परिजनों को घटना के सम्बंध में इत्तला कर दी गई है। पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारणो का पता नही चल पाया है।

