सड़क दुघर्टना
बीकानेर: टैक्सी पलटने से एक महिला की मौत, चार घायल, 4 दिन पहले हुई थीं शादी मुंह मीठा कराने की रस्म के लिए…..
बीकानेर, @dainikkhabraan। शादी को महज चार दिन बाद परिवार टैक्सी में सवार होकर मुंह मीठा करवाने की रस्म अदायगी के लिए पुंदलसर गांव जा रहा था कि अनियंत्रित होकर टैक्सी पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार जने घायल हो गए। जिसकी चार दिन पहले शादी हुई थी वह युवती गंभीर घायल बताई जा रही है। जिसको बीकानेर रैफर किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में लखासर गांव से कुछ ही दूर हाइवे पर हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक चार दिन पहले ही नारायणी (19) की शादी हुई थी।
शादी के बाद परिवार के लोग टैक्सी में सवार होकर नारसीसर गाांव से पुंदलसर जा रहे थे। लखासर गांव के निकट हाइवे पर टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में महता देवी (55) पत्नी रामदास की मौत हो गई। जबकि शिवलाल रामावत, नारायणी देवी, कौशल्या, नन्दूदास व एक 5 वर्षीय बालक घायल हो गए।

