बीकानेर,दैनिक आबरा।श्रीडूंगरगढ़ में लोडर टेम्पो ने बाइक को मारी टक्कर बाइक पर सवार दंपति और 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति की एंबुलेंस घायलों को लेकर अस्पताल आई प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर पीबीएम किया रेफर, NH-11 खाकी धोरा के पास हुआ हादसा घायलों की पहचान संतोष जाट व उसकी पत्नी कलावती निवासी परसनेऊ के रूप में हुई है पति पत्नी व उनके दो बच्चे बाइक से पूनरासर जा रहे थे लेकिन रास्ते में जो दुर्घटना हो गई। महिला के पांव में फैक्चर हुआ है वहीं पुरुष के सिर में चोट लगी है वही बच्चों को भी चोट आई है। पुलिस ने दुर्घटना स्थल से दोनों वाहनों को हटाकर पुलिस थाने में खड़ा करवा दिया है। अभी तक किसी तरह से कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

