बीकानेर जिले के दो नर्सिंग टीचर्स को मिला यंग रिसर्चर अवार्ड….

कोलकाता देश बीकानेर

कलकत्ता/बीकानेर, @dainikkhabraan। देशभर में चिकित्सा क्षेत्र में श्रेष्ठतम रिसर्च वर्क करने वाले रिसर्चर व शिक्षको को अंतरराष्ट्रीय बेनेवोलेंट रिसर्च फाउंडेशन कलकत्ता द्वारा सम्मानित किया गया।

नर्सेज नेता महिपाल चौधरी ने बताया कि यह फाउंडेशन प्रतिवर्ष ऐसा आयोजन करती है जिसमे देशभर से रिसर्चर अपने कार्य के आधार पर नामांकन देते है उनमें से उत्कृष्ट रिसर्चर को सम्मानित किया जाता है इस बार गर्व की बात है कि बीकानेर से दो नर्सिंग शिक्षक विरेन्द्र सिंह चाहर व घनश्याम जांगिड़ को उनके रिसर्च कार्य के लिए “यंग रिसर्चर अवार्ड 2021″से सम्मानित किया है।

राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य नरेन्द्र कुमार कौशिक ने बताया कि नर्सिंग शिक्षक वीरेन्द्र सिंह चाहर व घनश्याम जांगिड़ राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग बीकानेर में नर्सिंग प्रोफेसर के दायित्व का निर्वाह कर रहे है जिनके निर्देशन में प्रति वर्ष अनेक नर्सिंग प्रशिक्षणार्थी नर्सिंग रिसर्च कार्य करते है।

दोनो शिक्षको को यह अवार्ड मिलना नर्सिंग कॉलेज व नर्सिंग संवर्ग के लिए गौरव की बात है।

इस मौके पर नरेन्द्र कौशिक, जयश्री वैष्णव, मैरी थॉमस, सुदीप्ता, कुलवीर सिहाग, कैलाश जांगिड़, भैरूसिंह जोधा, महिपाल चौधरी, सुनीता चौधरी, वीरसिंह, अब्दुल रज्जाक, सरोज एवं अखिल भारतीय माल्हा भारोत्तोलन संघ के प्रदेशाध्यक्ष पहलवान महावीर कुमार सहदेव ने भी उनके सम्मान खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह बीकानेर के लिए बहुत ही गर्व की बात है।