बीकानेर: जमीनी विवाद के चलते दो पक्ष भिड़े, दो लोग हुए चोटिल….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

जमीनी विवाद के चलते दो पक्ष भिड़े, दो लोग हुए चोटिल

बीकानेर, @dainikkhabraan। जामसर पुलिस थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस लड़ाई-झगड़े में दो लोगों को चोटें आई, जिनको पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया है।

थानाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि मामला जामसर का है। जहां दो पक्षों में जमीन को लेकर पुराना विवाद है। इस विवाद में पहले दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था, जिसकी आज पंचायती करने जा रहे थे।

इसी दौरान दोनों पक्षों में बात बिगड़ गई और झगड़ पड़े। उन्होंने बताया कि झगड़े में दो लोगों को चोटें आई है जो कि पीबीएम अस्पताल में भर्ती है। पवन कुमार के अनुसार पुलिस घायलों के पर्चा बयान लेने गई हुई हैं। पर्चा बयान के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।