बीकानेर: चाचा ने 12 वर्षीय भतीजी के साथ सात-आठ महिने तक किया रेप, मामला दर्ज….
पुलिस कार्रवाई
श्रीडूंगरगढ़ के सेरूणा गांव
12 वर्षीय भतीजी के साथ रेप
बीकानेर, @Dainikkhabraan। बीकानेर में चाचा के भतीजी के साथ रेप करने का एक मामला सामने आया है। घटना सेरुणा थाने की है। आरोप है कि एक युवक पिछले सात-आठ महीने से दुष्कर्म कर रहा था। चाचा ज्यादा परेशान करने लगा तो नाबालिग लड़की ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद अब सेरुणा थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि पूनरासर गांव में 12 वर्षीय बालिका के साथ दूर के रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म किया है। करीब 8 माह पहले बालिका गांव की गोचर- बीहड़ में अपनी गायें चराने गई हुई थी। उसी दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी भी दी।
बालिका डर गई और किसी को नहीं बता पाई। इससे आरोपी की हिम्मत बढ़ गई। बालिका के साथ बार-बार दुष्कर्म करता रहा।
ये सिलसिला पिछले आठ महीने से लगातार चल रहा था। पीड़िता के लगातार विरोध के बाद भी आरोपी नहीं माना तो उसने अपने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करवाया है।
थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि बालिका का मेडिकल करवाया गया एवं 164 के तहत बयान करवाए जा रहे है। उधर, पुलिस दुष्कर्म के आरोपी चाचा को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।

