बीकानेर,@दैनिक खबरां। कैमल फार्म हाउस के पास रेलवे ट्रैक पर दो दिन पुराना शव मिला। शव को कुत्तों ने जगह-जगह से नोच दिया। शिनाख्त के लिये शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
असहाय सेवा संस्थान के सेवादार राजकुमार खडग़ावत ने बताया कि प्रथमदृष्या मृतक की मौत ट्रेन की टक्कर लगने से हुई है। दो दिन शव पड़ा रहने के कारण आवारा कुत्तों ने नोच डाला।
सूचना पर जीआरपी पुलिस की मौजूदगी में खिदमतगार खादिम सोसाइटी के सोयेब व हाजी जाकिर ने शव को एंबुलेंस में डालकर पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर आए। जहां असहाय सेवा संस्थान के सेवादार राजकुमार खडग़ावत, ताहीर हुसैन व रमजान ने मिलकर जीआरपी थानाधिकारी रतन सिंह की मौजूदगी में डॉक्टरी मुवायना करवाकर शव को मोर्चरी कक्ष में रखवाया।

