बीकानेर,@दैनिक खबरां।संभाग के सबसे बडे चिकित्सालय पीबीएम में मंगलवार सुबह उस समय हंगामा मच गया जब श्रीडूंगरगढ़ निवासी प्रदीप ब्रहा्मण फर्जी चिकित्सक बन गया एवं एम द्वितीय वार्ड में भर्ती शिशुओं की स्वास्थ्य जांच करने लगा। वहां मौजूद स्टाफ व भर्ती बच्चों के परिजनों ने पूछा तो उसने स्वयं को चिकित्सक बताया। जब वहां ड्यूटी स्टाफ व परिजनों ने उसे डिटेल पूछी तो वह हड़बड़ा गया और भागने लगा। इसी दौरान वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया एवं पीबीएम पुलिस चौकी ले गए। पीबीएम पुलिस चौकी में उसकी तलाशी लेने पर उसकी जेब से दम्माणी अस्पताल में उसका खुद का मानसीक रोग का उपचार चलने की पर्चियां मिली।

