बीकानेर,@दैनिक खबरां। बीकानेर के एक कांग्रेस नेता व कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी एक ऐसे गिरोह के चंगुल में फंस गए है । जो पहले फेसबुक के माध्यम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर दोस्ती करतें हैं और बाद में चिकनी चुपड़ी बातों में फसा कर ब्लैकमेल करते है।
जानकारी के अनुसार पार्षद प्रत्याशी को फेसबुक के माध्यम से पिंकी शर्मा नामक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली उसके बाद उन्हें ब्लैकमेल करने का प्रयास किया गया और उनसे 21000 रुपए की मांग की गई लेकिन इस पूरे मामले में उस्ता बारी के बाहर रहने वाले कांग्रेस प्रत्याशी ने नयाशहर पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 419, 384, 120 बी के तहत मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
इससे पहले पार्षद प्रत्याशी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर इस पूरे घटनाक्रम को अपने समर्थकों के साथ साझा किया साथ ही आमजन से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति ऐसे किसी भी झांसे में ना फंसे और अगर कोई उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है तो तुरंत पुलिस में इसकी सूचना देवे।

