बीकानेर: किसान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया….

बीकानेर

किसान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया

किसान की उन्नति देश की प्रगति- डॉ.अर्पिता गुप्ता

बीकानेर, @dainikkhabraan। शहीद मेजर जेम्स थॉमस राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आर.एल.जी. बालिका सशक्तिकरण संस्थान द्वारा किसान दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

शाला इंचार्ज कमलेश सुथार ने बताया कृषि प्रधान देश भारत में देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप मे मानते हैं।

संस्थान की अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा किसानों का देश की प्रगति में बड़ा योगदान है, इसलिए हमें किसानों को सम्मान देना चाहिए|किसान दिवस का उद्देश्य देश की प्रगति में किसानों के योगदान को सराहना हैं।

शाला के छात्र छात्राओं ने अपनी कविता, भाषण,निबंध, चित्रकला, मॉडल आदि प्रतियोगिता द्वारा किसानों का हमारे जीवन में महत्व को समझाया। रमेश सियोता ने कहा किसान ना हो तो हमारा अस्तित्व संभव नहीं।

वीरेंद्र राजगुरु ने बच्चों को समझाया की किसान को सम्मान देना चाहते हो तो कभी अन्न का अपमान ना करें।

इस अवसर पर अश्लेषा सोलंकी, नरसी, कर्णपाल, चार्वी, गौरी शंकर, गौतम, परी गहलोत आदि प्रतियोगिता के विजेताओं को संस्थान द्वारा पुरस्कृत किया गया। साथ उपस्थित सभी बच्चों को स्टेशनरी किट दिया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन शैलीन चौपदार, साहिबा ख़ानम द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामचंद्र,दुर्गा भाटी, दिलीप सिंह आदि की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।