स्थानीय एम. एम. ग्राउंड में आज नेशनल सिलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया गया इस ट्रायल का उद्घाटन खेलकूद प्रशिक्षक अशोक व्यास और सुरेंद्र हर्ष द्वारा किया गया । इस प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से प्रति भागियों ने भाग लिया ।
यह प्रतियोगिता अंडर 10, 14, 17 और सीनियर वर्ग में आयोजित की गयी । विजेता खिलाडी दिनांक 11/11/21 से लखनऊ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीयस्तरीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रति निधित्व करेंगे विजेता खिलाडियों को पूर्व UIT चेयरमैन महावीर रांका और राजकुमार किराडु, कन्हैया लाल भाटी ,और तीरंदाजी प्रशिक्षक गणेश लाल व्यास ने सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य हेतु आशीर्वाद दिया ।
इस अवसर पर फील्ड आर्चरी एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान के अध्यक्ष सुषिर सिंह भाटी सचिव मनीष कुमार प्रजापत और कोषाध्यक्ष यशवर्धन पुरोहित ने अतिथियों का आभार प्रकट किया ।

