बीकानेर: एबीवीपी ने सदस्यता अभियान का पोस्टर विमोचन किया…..

बीकानेर

बीकानेर, @dainikkhabraan। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीकानेर महानगर द्वारा राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्रांगण में परिषद के कार्यकर्ता व विद्यार्थी द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर पोस्टर का विमोचन किया गया।

एबीवीपी के महानगर मंत्री मोहित बापेऊ ने बताया कि युवाओं को राष्ट्रप्रेम शिक्षा पद्धति से जोड़कर राष्ट्र को आगे बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा ह।

विभाग संगठन मंत्री उपमन्यु राणा का प्रवास रहा।

इस पोस्टर विमोचन के समय छात्र नेता काननाथ गोदारा, पूनमचन्द घिंटाला, महानगर सह मंत्री गजानद ओझा, मुकेश पूनिया, महासचिव बीरबल कुमावत, भव्यदत्त भाटी, शरद राजपुरोहित, भागीरथ कुमावत, दिनेश तावनिया, मूल सिंह, मदन कूकना, सुनील चौधरी, नीरज गुर्जर, अब्दुल इत्यादि छात्र नेता उपस्थित हुए।