बीकानेर: इंसानियत शर्मसार; तीन युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ रोही में किया सामूहिक दुष्कर्म….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस श्रीडूंगरगढ़

बीकानेर: इंसानियत शर्मसार; तीन युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ रोही में किया सामूहिक दुष्कर्म….

तीन युवकों ने एक नाबालिग लड़की के साथ की घिनौनी हरकत

रोही में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म

पुलिस कार्रवाई

नाबालिग लड़की के साथ गलत काम किया

बीकानेर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला सामने आया है। जहां तीन युवकों ने एक नाबालिग लड़की को रोही में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस संबंध में पीडि़ता के परिजनों ने पुलिस थाने पहुंचकर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

जिसकी जांच श्रीडूंगरगढ़ सीओ दिनेश कुमार कर रहे हैं। घटना 27 अप्रैल की बताई गई है। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि 27 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे राजपुरिया हुड्डान निवासी जगदीश पुत्र अमराराम मेघवाल, गारबदेसर निवासी महेन्द्र नायक व बजूराम नायक उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर छट्टासर रोही में ले गए, जहां आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।