बीकानेर: अभी-अभी शहर की व्यस्त काॅलोनी में लगी आग, पुलिस फायरब्रिगेड मौके पर आग पर काबू पाने का प्रयास…..

बीकानेर

बीकानेर: अभी-अभी शहर की व्यस्त काॅलोनी में लगी आग, पुलिस फायरब्रिगेड मौके पर आग पर काबू पाने का प्रयास…..

बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर जिले के जयनारायण थाना इलाके में अभी -अभी अलसुबह अफरा तफरी मच गई जब इलाके मे भारत पेट्रोलियम की बिल्डिग के ऊपर माले मे आग की लपटे उठती दिखी दी। आग की लपटो को देखाकर आप पास के लोग मौके पर पहुंचकर अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसी दौरान आग की सूचना मिलने पर जयनारायण व्यास कालोनी के थानाधिकारी सहित अग्नि शमन की दमकलें मौके पर पहुंची।

जेईनवीसी थाने के एचसी धर्मचंद ने बताया सेक्टर 8 में आरएसवी स्कूल के सामने भारत पेट्रोलियम की आवासीय बिल्डिंग में एक फ्लैट में शार्ट शर्किट के कारण यह आग लगी है। इस फ्लेट में गौरव द्विवेदी अपने परिवार के साथ रहते है। आग लगते ही वे अपने परिवार के साथ भागकर बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी, वंही अग्निशमन विभाग को इत्तला की गई, कुछ ही समय मे आग पर काबू पा लिया गया। आग से बड़ा नुकसान व जनहानी नही हुई है, केवल घरेलू सामान जलकर राख हुआ है।