बीकानेर: अनियंत्रित पिकअप पलटी, 3 की मौत, 15 से अधिक गम्भीर घायल, पीबीएम में उपचाराधीन…..
बीकानेर, @Dainikkhabraan। बीकानेर शहर के नजदीक जामसर और बीछवाल के बीच आज भयानक हादसे में 3 की मौत वहीं एक दर्जन से अधिक घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी अनुसार पिकअप गाड़ी पलटने से 3 आदमी की मृत्यु 15 आदमी घायल सभी की स्थिति चिंताजनक बनीं हुईं हैं। सभी घायलों का इलाज पीबीएम ट्रोमा सेंटर में चल रहा है। मारवाड़ जन सेवा समिति, जीवनदायिनी ब्लड सेवा समिति सहित पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर में रमेश व्यास, हरी किशन सिंह राजपुरोहित, विनोद बीएसएफ, रामू, गिरी, सोहन सिंह अपनी सेवा दें रहें हैं।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान मोहन, सुमन व छोटूराम के रूप में हुई है। सभी जैतसर के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शादी की खरीददारी के लिए परिवार बोलेरो से बीकानेर आ रहा था। इसी दौरान बीछवाल थाना क्षेत्र के हुसनसर फांटे पर बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई।

