बिहार के सुपौल से बड़ी खबर: वीरपुर SSB कैंप में बड़ा हादसा, हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से तीन जवानों की मौत, आठ झुलसे….

देश पुलिस कार्रवाई बिहार

बिहार के सुपौल से बड़ी खबर: वीरपुर SSB कैंप में बड़ा हादसा, हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से तीन जवानों की मौत, आठ झुलसे….

बिहार के सुपौल से बड़ी खबर- जिले में एसएसबी की 45वीं बटालियन के वीरपुर कैंप में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से से 3 ट्रेनी जवानों की मौत हो गई, जबकि आठ झुलस कर घायल हो गए। इसमें से चार घायलों को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद कैंप में अफरा तफरी का माहौल है।

मृतकों में महाराष्ट्र निवासी अतुल पाटिल (30 वर्ष), परशुराम सबर (24 वर्ष) और महेंद्र चंद्र कुमार बोपचे (28 वर्ष) हैं।इनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं करंट से घायल जवान नरसिंह चौहान, के चंद्रशेखर, परितोष अधिकारी, मांडवे राजेंद्र मोहम्मद शमशाद, सुकुमार वर्मा, सोना लाल यादव और आनंद किशोर को अनुमंडल अस्पताल लाया गया है।
प्रारंभिक इलाज के बाद चार घायल जवानों को रेफर कर दिया गया है।
फिलहाल कैंप का कोई भी अधिकारी कुछ भी नहीं बोल रहा है।हादसा बड़ा और दर्दनाक है।

मिली जानकारी के मुताबिक वीरपुर कैंप में 45वीं बटालियन के कमांडेंट एचके गुप्ता का ट्रांसफर हो गया है। इसी क्रम में उनके विदाई समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया था। टेंट और तंबू लगाया गया था। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद आज शुक्रवार को दोपहर के करीब साढ़े बारह बजे के आसपास ट्रेनी जवानों को टेंट खोलने के लिए लगाया गया। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार से टेंट का एक पाइप सट गया और करंट पूरे टेंट में उतर आया। एक साथ काम कर रहे सभी जवान इसकी चपेट में आ गए। वीरपुर कैंप हादसे के बाद से हड़कंप मच गया।

अस्पताल पहुंचने वालों में एसएसबी 45 वीं बटालियन के द्वितीय अधिकारी सह कार्यकारी कमांडेंट आलोक कुमार, एसएसबी कमांडेंट 56 बटालियन बथनाहा एम के एस मुंडा , डीआईजी आरटीसी सुपौल राजीव राणा , एसएसबी बथनाहा मुख्यालय के कमांडेंट संयुक्त चिकित्सा पदाधिकारी केएन थोड़े, बसन्तपुर आरडीओ कुमार मनीष भारद्वाज, पुलिस इंस्पेक्टर केबी सिंह, रपुर थानाध्यक्ष डीएन मंडल आदि अधिकारी शामिल थे।

Big news from Supaul, Bihar: Major accident in Virpur SSB camp, three soldiers killed, eight scorched due to high voltage wire.

Big news from Supaul in Bihar- A major accident took place on Friday in the Veerpur camp of 45th Battalion of SSB in the district. Three trainee jawans were killed, while eight were injured due to being hit by a high voltage wire. Out of this, four injured have been referred to DMCH. There is an atmosphere of chaos in the camp after the accident.

Among the dead are Maharashtra residents Atul Patil (30 years), Parashuram Sabar (24 years) and Mahendra Chandra Kumar Bopche (28 years). They died on the spot. On the other hand, the injured jawans Narsingh Chauhan, K Chandrashekhar, Paritosh Adhikari, Mandve Rajendra Mohammad Shamshad, Sukumar Verma, Sona Lal Yadav and Anand Kishore have been brought to the sub-divisional hospital.
After initial treatment, four injured jawans have been referred.
At present, no official of the camp is saying anything. The accident is big and painful.

According to the information received, the commandant of 45th Battalion HK Gupta has been transferred to Virpur Camp. In this sequence, his farewell ceremony was organized on Wednesday. Tents and tents were set up. After the end of the program, on Friday, around 12.30 in the afternoon, the trainee jawans were engaged to open the tents. During this, a pipe of the tent got stuck due to the high voltage wire passing from above and the current descended in the entire tent. All the jawans working together got hit by it. There was a stir after the Veerpur camp accident.

Among those who reached the hospital were SSB 45th Battalion Second Officer cum Executive Commandant Alok Kumar, SSB Commandant 56 Battalion Bathnaha MKS Munda, DIG RTC Supaul Rajiv Rana, SSB Bathnaha Headquarters Commandant Joint Medical Officer KN Thade, Basantpur RDO Kumar Manish Bhardwaj, Police Inspector KB Singh, Rapur Police Station DN Mandal etc. officers were involved.

साभार: Dainik jagran