बाइक चोर का घोड़ी पर बैठाकर स्वागत: जेल से घर पहुंचा था चोर, मोहल्ले के लोगों ने माला-साफा पहनाकर किया स्वागत…..

नागौर पुलिस कार्रवाई राजस्थान

बाइक चोर का घोड़ी पर बैठाकर स्वागत, VIDEO:जेल से घर पहुंचा था चोर, मोहल्ले के लोगों ने माला-साफा पहनाकर किया स्वागत

नागौर, @dainikkhabraan। बाइक चोरी के मामले में जेल में बंद आरोपी गुलजार मोहम्मद शनिवार को जमानत पर छूटकर मेड़ता जेल से घर पहुंचा। गुलजार के जेल से बाहर आने की जानकारी जैसे ही उसके मोहल्ले वालों को हुई तो रविवार को स्वागत-सत्कार किया गया। यहां लोगों ने उसे घोड़ी पर बैठाया और उसे माला-साफा पहना कर उसका स्वागत किया। समर्थकों ने घोड़ी पर बैठे गुलजार पर नोट भी उड़ाए।

बडु में मिस्त्री का काम करने वाले गुलजार मोहम्मद पर बाल अपचारियों से बाइक चोरी करवाने और चोरी की बाइक को बेचने का आरोप था। 19 अक्टूबर को डेगाना पुलिस ने गुलजार के सतह 2 अन्य को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से चोरी की 14 बाइक भी बरामद की थी। इसके बाद से गुलजार मेड़ता जेल में बंद था। इस मामले में कोर्ट में लगातार सुनवाई हुई। दो दिन पहले शनिवार को जमानत पर जेल से बाहर आया।

रविवार को गुलजार के जमानत पर जेल से बाहर आने की जानकारी जैसे ही उसके मौहल्ले वालों और समर्थकों को हुई तो मौहल्ले में गुलजार का स्वागत-सत्कार किया गया। लोगों ने किसी हीरों की तरह उसको घोड़ी पर बैठाया और माला-साफा पहनाया।