बहन के घर जा रहे भाई की पीट पीटकर हत्या….

उतर प्रदेश

लखनऊ,@दैनिक खबरां। उत्तर प्रदेश में सरकार और पुलिस कानून-व्यवस्था को लेकर तमाम दावे करते रहते हैं सरकार और पुलिस अपराधियों में खौफ के दावे करती हैं लेकिन अपराधी आए दिन आपराधिक वारदात अंजाम दे रहे हैं अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपनी बहन से मिलने जा रहे एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है जानकारी के मुताबिक लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोलवा भानौरा मोड़ पर देर रात एक बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी बदमाश युवक की हत्या के बाद उसकी बाइक लेकर भाग निकले मृत युवक की पहचान काकोरी थाना क्षेत्र के जिल्हापुर निवासी राहुल गौतम के रूप में हुई है. घटना देर रात की है