बरसलपुर में आज चौथे दिन भी शिक्षण व्यवस्था सुधारने के लिए धरना प्रदर्शन जारी
बरसलपुर विद्यालय में पिछले 4 दिनों से शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरसलपुर पर चौथे दिन भी अनवरत धरना जारी है। आज धरना पर भुख हङताल पर बैठे ग्रामीणों का बरसलपुर उपसरपंच प्रतिनिधि खेमाराम मेघवाल ने दूध पिलाकर खुलवाया।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन द्वारा आज तक 4 सूत्री उचित मांगों को लेकर धरना जारी है मगर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई उचित कार्यवाही नहीं हुई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन सुध नहीं ले रहा हैं और प्रशासन वार्तालाप पर झुठे आश्वासन देकर ग्रामीणों को भ्रमित कर रहे हैं जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक हमारी जायज मांग नहीं मानी जायेगी तब तक ये धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। बीकानेर के पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पंवार व एस एफ आई तहसील के अध्यक्ष किशोरसिंह ने शिक्षा की उचित मांगो को देखते हुए समर्थन किया।
ग्रामीणों में सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश चन्देल, महेन्द्रसा चौहान सोशल वर्कर, नरेश चन्देल, सतुराम जाट, हेतराम जाट, गेनगिरी, मेगराज प्रजापत, पोकरराम, मनोज सोनी, चम्पा राम कस्वा, राजु चाण्डक, लक्ष्मण पंवार, मेवाराम सादेल, देबुराम मेघवाल, अन्य धरने में उपस्थित रहे।

