बड़ी खबर: राजस्थान में फिर संशोधन गाइडलाइन जारी, नगरीय क्षेत्र में प्रभावी होगा कर्फ्यू, होटल- रेस्टोरेंट वालों को लौटाने होंगे पैसे….

राजस्थान राज्य

Corona Guideline : एक फरवरी से दोनों डोज की अनिवार्यता, शादी समारोह में छूट की सीमा वापस 100 की

जयपुर। सरकार ने सख्ती का रूख अपनाते हुए 1 फरवरी से बिना डोज एंट्री नहीं के आदेश जारी किए है। लेकिन इसके साथ लचीला रूख अपनाते हुए शादी-विवाह में उपस्थित जनों की संख्या 50 से बढ़ाकर अधिकतम 100 कर दी है।

बैंड बाजा, वादकों को इस संख्या से अलग रखा गया है। वीकेंड कफ्र्यू केवल शहरी क्षेत्रों में ही लागू रहेगा। राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी यह गाइडलाइन 24 जनवरी से प्रभावी होगी।

गाइडलाइन के अनुसार समस्त सरकारी व निजी कार्यालय, व्यवसायिक संस्थानों, मार्केट एसोसिएशन को निर्देश दिए गए है कि अपने स्वयं को, स्टॉफ व कार्मिकों को दोनो डोज लगाए जाने की सूचना अपने प्रतिष्ठान पर चस्पा करें। अगर ऐसा नहीं किया गया तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

इसी तरह होटल एसोसिएशन, संचालकों से कहा गया है कि कोई बुकिंग निरस्त या स्थगित करना चाहे तो होटल संचालकों को पूर्व में किए गए भुगतान को लौटाना अथवा समायोजित करना पड़ेगा। इसी तरह विवाह समारोह में अधिकतम संख्या 100 की अनुमति होगी। इसमें बैंड-बाजे वाले अलग होंगे। फिलहाल वीकेंड कफ्र्यू में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रविवार को वीकेंड कफ्र्यू और प्रतिदिन रात्रि 11 बजे से प्रात: 5 बजे तक रात्रिकालीन कफ्र्यू रहेगा।

Corona Guideline: Compulsory of both doses from February 1, exemption limit in wedding ceremony back to 100

Jaipur. Taking a strict stand, the government has issued orders without dose entry from February 1. But with this, taking a flexible approach, the number of people present in the marriage has been increased from 50 to the maximum 100. Band baja, instrumentalists are excluded from this number. Weekend curfew will be applicable only in urban areas. This guideline issued by the state home department will be effective from January 24.

According to the guideline, instructions have been given to all government and private offices, commercial institutions, market associations to paste the information about the imposition of both doses to themselves, staff and employees on their establishment.

If this is not done then action will be taken as per rules. Similarly, hotel associations, operators have been told that if any booking wants to be canceled or postponed, then the hotel operators will have to refund or adjust the payment made earlier.

Similarly, the maximum number 100 will be allowed in a marriage ceremony. In this the bandwagon will be different. At present, no changes have been made in the weekend curfew.

There will be weekend curfew on Sundays and night curfew from 11 pm to 5 am every day.