बड़ी खबर: मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, राजनीति गलियारें में चर्चाएं तेज…..
त्रिपुरा, @Dainikkhabraan। त्रिपुरा के सीएम विप्लव देव का इस्तीफा, राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र, कल ही दिल्ली में अमित शाह से की थी मुलाकात।
त्रिपुरा के सीएम विप्लव देव (Biplab Dev) ने पद से इस्तीफा दे दिया है। देब ने शनिवार को कहा कि उन्होंने राज्यपाल एसएन आर्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। देब ने अगरतला में राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद यह घोषणा की। इस बीच बीजेपी स्टेट लीडरशिप पार्टी के विधायकों से बात कर रही है। चर्चा है कि आज ही नए नेता का चुनाव होगा। बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। इसके बाद नए नाम का ऐलान किया जाएगा। इस दौरान बीजेपी के पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव और विनोद तावड़े वहां मौजूद हैं।
बीजेपी ने फिर चौंकाया
बीजेपी आलाकमान ने त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव से साल भर पहले सीएम बदलने का फैसला कर सबको चौंका दिया है। दरअसल बीजेपी के सीएम बिप्लब कुमार देब अपने बयानों की वजह से लगातार सुर्खियों में तो बने ही रहते थे। इसके चलते विधायक दल में भी जब-तब उनके बदलाव की मांग होती रहती थी। हालांकि बिप्लव देब ने अपनी कोशिशें जारी रखीं थीं कि उनकी कुर्सी बनी रहे। लेकिन यह प्रयास ज्यादा दिन सफल नहीं हो सका।

