बड़ी खबर: अभी-अभी क्लेक्ट्रेट परिसर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौडाकर पीटा, वीडियो आया सामने….

झूझूनू देश पुलिस कार्रवाई राजनीति राजस्थान राज्य

बड़ी खबर: अभी-अभी क्लेक्ट्रेट परिसर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौडाकर पीटा, वीडियो आया सामने….

झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है। झूंझूनू में कांग्रेस के अग्रिम छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां भांजी है। कई विद्यार्थियों को चोटें आई है, तो कईयों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

झूंझूनू, @Dainikkhabraan। Jhunjhunu(झुंझुनूं) से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है। झुंझुनूं में कांग्रेस के अग्रिम छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां भांजी है। कई विद्यार्थियों को चोटें आई है, तो कईयों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके बाद पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता भी बुलाया गया है।

जानकारी के मुताबिक आज शहर की मोरारका कॉलेज की समस्याओं के समाधान के लिए एनएसयूआई के पूर्व जिला महासचिव राहुल जाखड़ ने अधिकार रैली का आयोजन किया था। यह रैली मोरारका कॉलेज से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक पहुंची।

पहले छात्रों ने कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग की, लेकिन प्रशासन द्वारा मना किए जाने पर राहुल जाखड़ अपने साथियों के साथ कलेक्ट्रेट के गेट पर चढ गए और गेट तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने छात्रों पर लाठियां बरसा दी।