शादीशुदा
युवक ने मारी गोली
पुलिस कार्रवाई
पाली, @Dainikkuabraan। घर में घुसकर लड़की की हत्या और बाद में युवक का खुद को गोली मारने के मामले में नया खुलासा है। पुलिस मामले को लव एंगल से जोड़कर देख रही है। बताया जा रहा है कि, दोनों शादीशुदी थे और एक-दूसरे से प्यार करते थे। युवक लड़की से शादी करना चाहता था। मगर उसे लड़की का किसी ओर से अफेयर होने का शक था।
दोनों में नोंकझोंक के बाद युवक ने लड़की को मारकर खुद भी मौत को गले लगा लिया। पुलिस को एक नोट भी मिला है, जिसमें युवक ने लड़की पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। दो युवकों को हिरासत में लिया हैं। मामला पाली शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र का है।
मां बोली- रिश्ता लेकर आया था बेटी को मार गया
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नया गांव का रहने वाला छगन बंजारा (30) पुत्र कानाराम बंजारा शादीशुदा था। पत्नी उसे छोड़कर पीहर बैठी हैं। वहीं मृतका ममता ने भी दो बार शादी करने के बाद पति से संबंध तोड़ पीहर में ही रह रही थी। लड़की की मां का कहना हैं कि छगन उसकी बेटी से शादी करना चाहता था। वह घर रिश्ता लेकर भी आया था लेकिन दो बच्चों के पिता से अपनी बेटी की शादी कैसे करती इसलिए इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर उसने ममता की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी गोली मार दी।
शक के कारण हत्या
मामले में एक पक्ष सामने आया कि ममता और छगन दोनों एक ही समाज से थे। कुछ सालों से लव अफेयर चल रहा था। छगन ममता से शादी करना चाहता था लेकिन दो बच्चों के पिता से ममता की मां अपनी बेटी की शादी नहीं करना चाहती थी। इसके साथ ही छगन को ममता पर शक था कि वह किसी ओर से भी प्रेम प्रसंग रखती हैं। इसको लेकर फोन पर दोनों में कई बार नोंक-झोंक हुई। ममता के शादी नहीं करने और उसका अफेयर किसी ओर लड़के साथ चलने की शक में उसने ममता को गोली मार खुद को गोली मार दी और बाद में खुद का जीवन भी खत्म कर लिया। मामले में पुलिस ने अनिल और मुकेश नाम के दो युवकों को हिरासत में लिया हैं। आरोप हैं कि दोनों छगन को ममता के घर छोड़कर गए थे। आरोपी देशी कट्टा कहां से खरीदकर लाया, इसको लेकर भी पुलिस जांच में जुटी हैं।
सिर में मारी गोली
युवक छगन सुभाष नगर-ए में शुक्रवार रात लड़की ममता (23) पुत्री सुखदेव उर्फ देवाराम बंजारा के घर देशी कट्टा लेकर पहुंचा था। ममता अपने परिवार के साथ नवरात्रा का उपवास खोल रहे थी। छगन के हाथ में देशी कट्टा देख वह घबरा गई। घर से बाहर की तरफ भागी। युवक ने ममता को पकड़कर सिर में गोली मार दी, जो उसके सिर के पिछले हिस्से में लगी।
गोली लगते ही ममता सड़क पर ही ढेर हो गई। उसके बाद आरोपी ने खुद के सिर में गोली मार दी। गंभीर हालत में दोनों को बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जांच के बाद ममता को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं छगन बंजारा को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
सुसाइड नोट में लिखा, ममता के लिए पत्नी को छोड़ा लेकिन उसने ही धोखा दिया।
मृतक छगन की जेब में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने लिखा कि ममता के लिए उसने अपनी पत्नी को छोड़ा लेकिन उसने ही उसे धोखा दिया। नोट में उसने आरोप लगाया कि ममता उसे अब परेशान करने लगी हैं। ब्लेकमेल कर रही हैं। अब मरूंगा या मारूंगा। उसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।

