बीकानेर,@दैनिक खबरां।कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए बीकानेर सहित पूरे प्रदेश में म 1 अक्टूबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक आतिशबाजी के चलाने और बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। गृह विभाग के प्रमुख शासन सचिव अभय कुमार ने इस बारे में आदेश जारी किए है। आदेशों में आतिशबाजी बेचने के अस्थाई लाइसेंस देने पर भी रोक लगा दी गई है। बता दे, कि सरकार कोरोना की थर्ड बेब को देखते हुए एतिहाद तौर पर प्रदेश के आमजन पर नजर बनाये हुए है। लोगो के स्वास्थ्य को ध्यान मे रखते हुए गाइडलाइन को भी जारी करती रहती है।


