पेट की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है त्रिफला, जानिए क्या हैं इसके स्वास्थ्य लाभ….

Health Tips Uncategorized

पेट की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है त्रिफला, जानिए क्या हैं इसके स्वास्थ्य लाभ

Health Tips, @dainikkhabraan। त्रिफला एक पारंपरिक औष‍धी है, जिसे जड़ी बूटी के रूप में आयुर्वेद में हजारों साल से प्रयोग किया जाता रहा है। इसके स्‍वास्‍थ्‍य लाभ को देखते हुए आज भी इसका प्रयोग घर-घर में किया जाता है। त्रिफला तीन हर्ब्स- आंवला, हरीतकी और ब्लैक माइरोबलान को मिलाकर तैयार किया जाता है। इसे पॉली हर्बल मेडिसिन भी कहा जाता है।

हेल्‍थशॉर्ट के मुताबिक, शोधों में यह पाया गया है कि यह पेट को हेल्‍दी रखने और वजन कम करने में काफी लाभदायक है। यह एक पावरफुल डिटॉक्सिफायर की तरह भी काम करता है जो पेट, छोटी आंत और बड़ी आंत को तेजी से डिटॉक्स करता है। आइए जानते हैं कि इसके रोजाना सेवन से हमें क्‍या-क्‍या फायदे मिल सकते हैं।

त्रिफला चुर्ण खाने के फायदे

1. पेट के लिए फायदेमंद   

त्रिफला कोलोन टोनर के रूप में जाना जाता है जो शरीर में कोलोन को स्ट्रेंथ प्रदान करने में काफी लाभकारी होता है। यह आपके पाचन तंत्र को हेल्दी रखता है। इसके सेवन से कब्‍ज की समस्‍या भी दूर होती है।

2. इन्फ्लेमेशन को करे कम

त्रिफला में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। यह आपको फ्री रेडिकल्स से बचाता है और इन्फ्लेमेशन से भी दूर रखता है। त्रिफला के नियमित सेवन से आप डायबिटीज, कैंसर और हृदय रोगों से बच सकते हैं।

3.त्वचा के लिए भी फायदेमंद

इसके सेवन से त्‍वचा को भी लाभ मिलता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लेमेटरी तत्‍व स्किन समस्याओं से निजात दिलाते हैं और आपकी स्किन सेल्स को प्रोटेक्ट करते हैं।

4.स्ट्रेस और एंजाइटी को करे कम

इसके सेवन से आपकी मानसिक सेहत भी बढ़िया रहती है। शोधों में यह पाया गया है कि त्रिफला आपको स्ट्रेस और एंजाइटी से बचाने में सहायक होता है। यह आपके मूड को भी बेहतर रखने में सहायक है।

5. कमजोरी दूर करें

शारीरिक दुर्बल व्यक्ति के लिए त्रिफला का सेवन रामबाण साबित होता है। इसके सेवन करने वाली व्यक्ति की याद्दाश्त भी अन्य लोगों के मुकाबले तेज होती है। इसका सेवन करने से दुर्बलता कम होती है। दुर्बलता को कम करने के लिए त्रिफला को हरड़, बहेड़ा, आंवला, घी और शक्कर को मिलाकर खाना चाहिए।

6. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

त्रिफला चूर्ण का सेवन मानव शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देता है। यदि आपके शरीर में दुर्बलता है तो भी त्रिफला चूर्ण का सेवन कर आप अपने शरीर का कायाकल्प कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप इसका कई वर्ष तक नियमित रूप से सेवन करें।

7. हाई ब्लड प्रेशर में राहत

त्रिफला का सेवन करने से हृदय रोग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप में आराम मिलता है। यदि आप भी उच्च रक्तचाप या मुधमेह के बढ़ते स्तर से परेशान हैं तो तीन से चार ग्राम त्रिफला के चूर्ण का सेवन प्रतिदिन रात को सोते समय दूध के साथ कर लें। राहत मिलेगी।

8. नेत्र रोग से राहत मिले

त्रिफला के चूर्ण को पानी में डालकर आखों को धोने से आखों की परेशानी दूर होती है। मोतियाबिंद, आखों की जलन, आखों का दोष और लंबे समय तक आखों की रोशनी को बढ़ाए रखने के लिए 10 ग्राम गाय के घी में एक चम्मच त्रिफला चूर्ण और पांच ग्राम शहद को मिलाकर सेवन करें।

9. चर्म रोग दूर करें

चर्म रोग जैसे दाद, खाज, खुजली, फोड़े-फुन्सी की समस्या में सुबह-शाम 6 से 8 ग्राम त्रिफला चूर्ण खाने से फायदा होता है। एक चम्मच त्रिफला को एक गिलास ताजा पानी में दो-तीन घंटे के लिए भिगो दें। अब इस पानी की घूंट भरकर मुंह में थोड़ी देर के लिए डाल कर अच्छे से कई बार घुमाये और इसे निकाल दें। इससे मुंह की समस्या में राहत मिलेगी।

10. सिर दर्द में गुणकारी

त्रिफला, हल्दी, चिरायता, नीम के अंदर की छाल और गिलोय को मिला कर बनें मिश्रण को आधा किलो पानी में पकाएं। ध्यान रहे इसे 250 ग्राम रहने तक पकाते रहें। अब इसे छानकर कुछ दिन तक सुबह व शाम के समय गुड़ या शक्कर के साथ सेवन करने से सिर दर्द कि समस्या दूर होती है।

11. मोटापे से राहत

यदि आप भी मोटापे की समस्या से ग्रस्त हैं तो त्रिफला का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। मोटापा कम करने के लिए त्रिफला के गुनगुने काढ़े में शहद मिलाकर लें। इसके अलावा त्रिफला चूर्ण को पानी में अच्छे से उबालकर, शहद मिलाकर पीने से शरीर की चर्बी कम होती है।

12. मूत्र पथ के संक्रमण रोकता है

कई बैक्टीरिया ऐसे होते हैं जिन पर दवाई का असर भी नहीं होता है और आखिर में इंसान को बीमार कर देते हैं। मूत्र पथ के इंफेक्शन ऐसे बैक्टीरिया के कारण ही होते हैं जिससे ब्लैडर में सूजन हो जाती है। इस स्थिति में त्रिफला चूर्ण के फायदे (Triphala Churna Benefits In Hindi) आपकी मदद कर सकते हैं। इसका सेवन करने से ऐसे बैक्टीरिया ता जन्म नहीं हो पाता है और यह बैक्टीरिया मर जाते हैं।

13. गैस्ट्रिक छालों में देते हैं आराम
जब पेट में एसिड वातावरण खराब हो जाता है और पेट के अंदर जलन होने लग जाती है तब गैस्ट्रिक छालें हो जाते हैं। त्रिफला के फायदे (Triphala Ke Fayde) यहां काम आते हैं। त्रिफला में मौजूद तीन सामग्री पेट के एंजाइम को सुधारती है और श्लेष्मा झिल्ली (Mucous Membrane) को मजबूत बनाने में मदद करती है।

त्रिफला का सेवन करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें
आपको त्रिफला के फायदे (Triphala Ke Fayde) के अलावा इसका सेवन करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी है।

  • ब्लड ग्लूकोज लेवल को कम करने से जुड़े हुए हैं। अगर आप डायबटीज से गुजर रहे हैं तो इसका सेवन ना करें क्योंकि हर सामान्य से कई ज्यादा ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकता है।
  • त्रिफला का सेवन नियमित रूप से ही करें। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से दस्त या फिर पानी की कमी की परेशानी हो सकती है।
  • अधिक मात्रा में त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से पेट में परेशानी हो सकती है जैसे कि दस्त। पैकेजिंग या फिर डॉक्टर के द्वारा दी गई सलाह के अनुसार ही त्रिफला चूर्ण का सेवन करें।
  • अधिक मात्रा और लंबे के लिए त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से वजन ज्यादा मात्रा में वजन घट सकता है। वजन घटाने के लिए त्रिफला चूर्ण का सेवन सही मात्रा में और सही समय पर करें।
  • अगर आपको डायबिटीज है तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही त्रिफला चूर्ण का सेवन करें।
  • गर्भवती महिलाएं त्रिफला चूर्ण का सेवन ना करें तो बेहतर है क्योंकि त्रिफला चूर्ण बहुत गर्म होता है जो शिशु के लिए अच्छा नहीं है।अगर आपको लगता है कि त्रिफला से आपको एलर्जी हो सकती है तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरुर लें।
  • 6 साल से कम उम्र बच्चों को त्रिफला का सेवन ना कराएं।
  • त्रिफला चूर्ण का सेवन ज्यादा मात्रा में करने से नींद में भी परेशानी आ सकती है।