पेट्रोल डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी, दो हफ़्तों में करीब 9 रुपये की बढ़ोतरी…..

देश नई दिल्ली

पेट्रोल डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी, दो हफ़्तों में करीब 9 रुपये की बढ़ोतरी…..

पेट्रोल डीजल की कीमत

तेल की कीमत

पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में सोमवार को 40 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, बीते दो हफ़्तों पेंट्रोल-डीज़ल की दरों में कुल वृद्धि 8.40 रुपये प्रति लीटर हो चुकी है।

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 103.81 रुपये प्रति लीटर होगी, जबकि डीजल 94.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 95.07 रुपये हो गया है।

पेट्रोल और डीज़ल के दाम केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से लगने वाले टैक्स के आधार पर तय होते हैं। हर राज्य में टैक्स की दर अलग होती है जिसके आधार पर अलग-अलग राज्यों में ये क़ीमत अलग-अलग है। हालांकि कीमतों का ये अंतर मामूली ही होता है।

22 मार्च को साढ़े चार महीने के लंबे अंतराल की बाद से कीमतों में बढ़ोतरी की गई और तब से लेकर अब तकर ये 12वीं वृद्धि है।