पुलिस मुख्यालय से बड़ी खबर: मई में होगी परीक्षा, प्रति दिन दो पारियों में परीक्षा आयोजित…..
जयपुर, @dainikkhabraan। पुलिस मुख्यालय से खबर मिल रहीं हैं कि 13 से 16 मई तक आयोजित होगी कांस्टेबल लिखित भर्ती परीक्षा, प्रतिदिन दो पारियों में आयोजित होगी परीक्षा।
राजस्थान में 4 हजार 588 पदों के लिए मई में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा होगी । इस बार 18 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है । ऐसे में अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए 13 से 16 मई चार दिन तक अलग – अलग पारियों में परीक्षा होगी ।
इसमें कॉन्स्टेबल , कॉन्स्टेबल ड्राइवर , कॉन्स्टेबल बैंड और पुलिस दूर संचार में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती की जाएगी ।
योग्यता जिला पुलिस में कॉन्स्टेबल के लिए न्यूनतम योग्यता 12 वीं पास है । आरएसी व एमबीसी बटालियन ( बैंड सहित ) कॉन्स्टेबल पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10 वीं पास है । पुलिस दूरसंचार – फिजिक्स व मैथ्स के साथ साइंस में 12 वीं पास होना जरूरी है ।
• कॉन्स्टेबल ड्राइवर पद के लिए आवेदन के पास एक वर्ष पहले का बना ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए ।

