पुलिस के चंगुल से भागने का प्रयास,‌ पुलिस ने रेप आरोपी का किया एनकाउंटर…..

देश नई दिल्ली पुलिस कार्रवाई राज्य

पुलिस के चंगुल से भागने का प्रयास,‌ पुलिस ने रेप आरोपी का किया एनकाउंटर…..

पुलिस ने बताया कि बलात्कार के आरोपी की पुलिस की गोलीबारी में मौत हो गई है।

नई दिल्ली, @Dainikkhabraan। असम (Assam) में पुलिस की गोलीबारी (police firing) में एक बलात्कार (Rape) के आरोपी की मौत हो गई है। इस दौरान दो महिला पुलिसकर्मी (two women policemen injured) में गोली लगने से घायल हो गईं। इस बात की जानकारी मंगलवार को गुवाहाटी सिटी पुलिस ने समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से दी है।

गुवाहाटी सिटी पुलिस ने बताया कि बलात्कार के आरोपी की पुलिस की गोलीबारी में मौत हो गई है। आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया और मंगलवार रात गुवाहाटी में पुलिस कर्मियों पर हमला किया था। दो महिला पुलिस कर्मी भी घायल हुई हैं। उनके इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।