पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर के पीछे बने बाड़े से 99 गांजे के पौधे और 380 ग्राम अफीम सहित एक को दबोचा…..
लूनी/जोधपुर, @Dainikkhabraan। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट व लूणी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए थाना अंतर्गत शिकारपुरा गांव में डूंगर राम पटेल के घर के पीछे बने बाड़े से 99 गांजे के पौधे और 380 ग्राम अफीम बरामद कर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया।
लूणी थानाधिकारी देवी सिंह ढाका ने बताया कि अधिकारियों के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की धरपकड़ रोकने के लिए अभियान चलाकर रविवार को थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुखबिर की सूचना मिलने पर शिकारपुरा निवासी डूंगरराम पटेल के घर के बाड़े में ही गांजे और अफीम के पौधे लगाए हुए है। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची. वहीं, घर के बाड़े में लगे हुए पौधे को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

