पिता के निधन पर गांव आया था परिवार पिछे से देर रात चोरों ने आठ लाख नगद व 15 लाख कीमत के सोने के गहने किया हाथ साफ….

जोधपुर पुलिस कार्रवाई राजस्थान

चोरी

पिता के निधन पर गांव आया था परिवार, चोर लाखो नगद व 30 तोला सोने के गहने ले भागे

जोधपुर, @dainikkhabraan। जोधपुर शहर में चोरियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शहर के पाल रोड स्थित ज्योति नगर में सोमवार रात बड़ी चोरी हो गई। छत के रास्ते रस्सी के सहारे मकान में उतरे चोर करीब आठ लाख रुपए नगद और पंद्रह लाख रुपए मूल्य के तीस तोला वजनी सोने के जेवर चुरा ले गए है। फिलहाल मकान से चोरी हुए अन्य सामान के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस जांच के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा। मकान मालिक अपने पिता का निधन होने के कारण परिवार सहित गांव गया हुआ था।

ज्योति नगर निवासी राकेश गोदारा ने बताया कि उसके पिता हनुमानराम विश्नोई सीआईएसएफ में कार्यरत है। गत सप्ताह मेरे दादा का निधन हो गया था। ऐसे में कल सुबह आठ बजे मेरे गांव लूणावास खारा चले गए।

मंगलवार सुबह लौटे तो मकान का दरवाजा खुला मिला। साथ ही अंदर पूरा सामान बिखरा देख होश उड़ गए। एक अलमारी में रखे करीब आठ लाख रुपए नगद व तीस तोला वजनी सोने (करीब 15 लाख) के गहने गायब मिले है। इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचते ही परिवार के सदस्यों को फिलहाल अन्य सामान को तलाशने से रोक दिया है। ऐसे में मकान से गायब हुए पूरे सामान के बारे में पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने डॉग स्कवॉड की मदद से चोरों की तलाश शुरू की है।