घर में घुस कर विवाहिता से रेप, पति के काम पर जाने के बाद घर में घुसा पड़ोसी युवक, धमकी देकर महिला से रेप किया, दो दिन बाद दोबारा से आकर धमकी देने लगा
जयपुर, @dainikkhabraan। जयपुर में एक विवाहिता के साथ घर में घुस कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विवाहिता का पति काम पर चला गया था। तब युवक ने धमकी देकर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। वह दो दिन बाद दोबारा से घर में आ गया। विवाहिता के पति ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विवाहिता ने बताया कि वह पति के साथ भट्टा बस्ती इलाके में किराए के मकान में रहती है। 11 अक्टूबर को उसका पति काम पर चला गया था। तब दोपहर को अचानक पड़ोस में रहने वाला राजाराम कुमावत घर में आ गया। पहले तो इधर-उधर की बातें करने लगा। उसे घर में अकेली देखकर अश्लील हरकतें करने लगा।
विवाहिता ने विरोध किया तो उसे व पति को जान से मारने की धमकी दी। उसे मारपीट कर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर मारने की धमकी देकर चला गया। शाम को पति के घर आने पर उसने डर से कुछ नहीं बताया।
विवाहिता ने बताया कि दो दिन तक उसने किसी को कुछ नहीं बताया। बुधवार दोपहर को अचानक वह घर में फिर से आ गया। लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। उसने घर में आने का जबरदस्ती प्रयास किया। वह धमकी देकर चला गया। वह काफी डर गई थी। शाम को पति के काम से लौट कर घर आने पर उसने घबराते हुए पूरी बात कही। तब उन दोनों ने थाने पहुंच कर राजाराम कुमावत के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

