पटवारी परीक्षा: Admit Card जारी….

राजस्थान राज्य रोजगार

पटवारी परीक्षा

जयपुर/बीकानेर, @dainikkhabraan। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 23 से 24 अक्टूबर 2021 तक होने वाली पटवार सीधी भर्ती परीक्षा- 2021 के Admit Card जारी कर दिया गए हैं।

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2021, 15 लाख 62 हजार 995 अभ्यर्थी पंजीबद्ध,23 से 24 अक्टूबर 2021 तक होगी परीक्षा….

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 23 से 24 अक्टूबर 2021 तक होने वाली पटवार सीधी भर्ती परीक्षा- 2021 की सभी तैयारी पूर्ण कर ली है। परीक्षा हेतु पंजीबद्ध कुल 15 लाख 62 हजार 905 अभ्यर्थियों में से 5 लाख 2 हजार 307 महिला पंजीबद्ध हैं। 

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2021 कार्यक्रम
23 अक्टूबर( शनिवार) को प्रथम चरण की परीक्षा प्रातः 8ः30 से 11ः30 तथा इसी दिन द्वितीय चरण की परीक्षा दोपहर 2ः30 बजे से सायं 5ः30 बजे आयोजित होगी।
24 अक्टूबर (रविवार) को तृतीय चरण की परीक्षा प्रातः 8ः30 से 11ः30 तथा इसी दिन चतुर्थ चरण की परीक्षा दोपहर 2ः30 बजे से सायं 5ः30 बजे आयोजित होगी।

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2021, 15 लाख 62 हजार 995 अभ्यर्थी पंजीबद्ध,23 से 24 अक्टूबर 2021 तक होगी परीक्षा….