बीकानेर,@दैनिक खबरां।सूरतगढ़ नहर में एक कंकाल शव पानी में बहता हुआ आया। इस बात की सूचना मिलते ही अफरा तफरी मच गई और इस बात की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया गया। पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है जोकि सड़ा गला हुआ है। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया यह घटना एयर फोर्स के, गेट नंबर 2 PBN माइनर की बताई जा रही है।

