नई रेल सेवा शुरू करने तथा पुरानी रेल सेवा बहाली पर भी मंडल रेल प्रबंधक, बीकानेर से की वार्ता
श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर। मंडल रेल प्रबंधक श्रीराजीव श्रीवास्तव से दिनांक 16 दिसंबर 2021 को रेल सुविधा के संदर्भ में विभिन्न पहलुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई । रेल सेवा संघर्ष समिति की श्रीडूंगरगढ की मांग पर रेलवे के डीआरएम साहब के प्रयास से परीक्षा स्पेशल ट्रेन बीकानेर तक चलाई गई थी जिसके लिए मंडल रेल प्रबंधक साहब का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक साहब बीकानेर ने रेल सेवा संघर्ष समिति श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष तोलाराम मारू द्वारा बताए गए सभी प्रस्तावों पर सहानुभूति पूर्वक सुना। तथा शीघ्र विचार करने का आश्वासन दिया। श्री डूंगरगढ़ से ग्राम पुनदलसर कटानी मार्ग पर आरयूबी बनाने के संदर्भ में भी मंडल रेल प्रबंधक बीकानेर से चर्चा की गई।
प्रयागराज जयपुर का विस्तार वाया रतनगढ़ श्री डूंगरगढ़ बीकानेर तक करने। बीकानेर से वाया श्री डूंगरगढ़ रतनगढ़ मेड़ता सवारी गाड़ी चलाने। बीकानेर से वाया श्री डूंगरगढ़ रतनगढ़ सीकर जयपुर इंटरसिटी चलाने पर भी सकारात्मक वार्ता की गई।
तोलाराम मारू ने बताया कि हमें मंडल रेल प्रबंधक श्रीराजीव श्रीवास्तव जेसे अधिकारी पर गर्व है जिन्होंने रेल यात्रियों की सुविधा के हेतु सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना। आशा है रेलवे द्वारा यात्रियों को जल्दी ही सोगात मिलेगी।

