दो स्पा सेंटर पर छापा 10 महिलाओं सहित दो युवकों को पकड़ा…

बीकानेर

बीकानेर,@दैनिक खबरां। भिवाड़ी पुलिस ने शनिवार को भिवाड़ी में स्थित कैपिटल मॉल एवं कैपिटल गैलरिया में संचालित दो अलग-अलग स्पा सेंटर पर छापामारी कर मौके से देह व्यापार में लिप्त 10 महिलाओं सहित दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया छापेमारी की कार्रवाई की भनक लगने से पूर्व ही स्पा सेंटरों के मालिक मौके से फरार हो गए

डीएसपी हरिराम कुमावत ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि यूआईटी फेस 3rd थाना अंतर्गत कैपिटल हाई स्ट्रीट गैलरिया एवं कैपिटल मॉल में संचालित स्पा सेंटरों पर देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है जिस पर पुलिस ने दोनों ही जगहों पर बोगस ग्राहक बनाकर भेजें एवं मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने भारी जाब्ते के साथ छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। जिसमें दोनों जगहों से कुल 4 स्पा सेंटरों से कुल 10 महिलाओं सहित दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया

बहरहाल पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत स्पा संचालक एवं गिरफ्तार महिला एवं पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।